छतरपुर। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अल्प प्रवास पर छतरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके साथ छतरपुर पहुंचे पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। ग्राम ढड़ारी के पास राजनगर विधायक अरविन्द पटैरिया के नेतृत्व में तथा छतरपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया के निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जयराम चतुर्वेदी, जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे, मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला, कार्यलय मंत्री अरविंद त्रिपाठी, पार्षद सुनील वर्मा, नीरज भार्गव, रामप्रसन्न शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैंक अध्यक्ष ने भी किया प्रदेशाध्यक्ष का स्वागतप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रथम नगर आगमन पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष करुणेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मिठाई खिलाकर फूल मालाओं से आकाशवाणी तिराहे पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर बैंक के महाप्रबंधक रामविशाल पटैरिया सहित स्टाफ मौजूद रहा।

