Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कन्या विवाह महोत्सव की बताई रूपरेखा

 बागेश्वर धाम में 01 से 8 मार्च तक होगा महा महोत्सव

छतरपुर।  बागेश्वर धाम में आगामी 1 मार्च से 8 मार्च तक महा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री  ने पत्रकार वार्ता में आयोजन की रुपरेखा बताई।  एक से 8 मार्च तक श्री अति विष्णु महायज्ञ के साथ साथ कन्या विवाह महोत्सव आयोजित होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि  एक से 8 मार्च 2024 तक कन्या विवाह महोत्सव एवं श्री अति विष्णु महायज्ञ आयोजित होने जा रहा है। यह पंचम कन्या विवाह महोत्सव है। उन्होंने बताया कि हाल ही में वह भारत पाक सीमा के पास एक स्थान पर गए थे जहां वे बीएसएफ बटालियन पहुंचे। यहां फौजियों ने पं. शास्त्री से आग्रह किया कि सैनिकों और उनके परिवारों की खुशहाली के लिये भी बाला जी से प्रार्थना करें। उन्होंने बताया कि अति विष्णु महायज्ञ देश के सैनिकों को समर्पित है और इस यज्ञ में सैनिकों के परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। कैंसर हॉस्पिटल के सवाल पर महाराज ने बताया कि जल्द ही भूमि चिन्हित की जाएगी और 2029 तक हॉस्पिटल बनाने का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने खजुराहो, बागेश्वर धाम, जटाशंकर और भीमकुंड के लिये तीर्थ मार्ग से जोडऩे का मीडिया के माध्यम से प्रशासन से आग्रह किया। उन्होंने देश के सभी हिंदुओं से आग्रह किया कि वे जाति पाति में न  बटकर एकजुट रहे। अपने माता-पिता  की शान बढ़ाएं तभी देश की शान बढ़ेगी।

 

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad