विश्वनाथ कॉलोनी में चली गोली, रात की वारदातछतरपुर। छतरपुर में शहर में एक बार फिर गोली चलने की घटना सामने आयी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कॉलोनी इलाके में रहने वाली संतोषी तिवारी के घर में एक नाबालिग लड़की को गोली मारकर एक युवक फरार हो गया। लड़की का नाम भूमि शुक्ला है जो कुछ दिन के लिए संतोषी तिवारी के घर में रहने आयी थी। लड़की के पिता अतुल शुक्ला ने पुलिस को दी गई एक लिखित शिकायत में बताया कि वह गल्लामण्डी कानपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बेटी भूमि शुक्ला उम्र 16 साल कुछ दिन के लिए अपनी नानी संतोषी तिवारी के घर में रहने आयी थी। बीती रात बड़ामलहरा क्षेत्र का निवासी मंजू पटैरिया संतोषी तिवारी के घर पहुंचा और किसी बाद पर फायर कर भाग गया। मंजू पटैरिया के कट्टे से निकली गोली भूमि शुक्ला के पैर में लगी जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अतुल शुक्ला का आरोप है कि पुलिस को वह मंजू पटैरिया का नाम बता चुका है लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ और नाम लिखवाने के लिए बेटी पर दबाव बना रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उधर चर्चित महिला संतोषी तिवारी के घर पर हुए इस गोलीकाण्ड को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यहा मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है।
छतरपुर में फिर गोली चली, आरोपी फरार
March 22, 2024

Tags