भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा ने अपने समर्थकों के साथ किया पौधरोपण
छतरपुर। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा ने विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पौध रोपण कर आम जनता को संदेश देते हुए हा कि वृक्षों के बिना मानव जीवन खत्म है। वृक्ष हंै तो हम हैं। जीवन में वृक्षों का बहुत अधिक महत्व है, वृक्षों के बिना पर्यावरण की वायु शुद्ध नहीं हो सकती। वृक्ष हमारे लिए ऑक्सीजन प्रदाता का कार्य करते हैं। वृक्षों को लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा में बढ़ोतरी होती है व वातावरण में ठंडक रहती है। हमें अपने जीवन में एक पौधा जरुर लगाना चाहिए।

