0 ग्राम विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी चुनाव में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
शुभ न्यूज महोबा। ग्राम विकास अधिकारी संघ महोबा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव शहर के एक होटल में एडीओ आईएसबी सनत पटेल और देवकरन कुशवाहा की देखरेख में सकुशल सम्पन्न कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मित से अभिषेक चौरसिया को संघ का अध्यक्ष चुना गया जबकि महामंत्री पद की जिम्मेदारी हिमाशु अग्रवाल को सौंपी गई। चुवान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी से करने का भरोसा जताया।
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन चुनाव में वरिष्ठ उपाध्याक्ष पीडी पटेरिया उपाध्यक्ष निर्देश पटेल प्रांतीय प्रतिनिधि अनमोल वर्मा कोषाध्यक्ष निखिल मिततल संप्रेक्षक पद के लिए अंकिता सिंह सगठन मंत्री अरविंद तिवारी मीडिया प्रभारी प्रीति सिंह और संरक्षक संतोष खरे को बनाया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ ग्रहण कराई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने कहा कि वह संघ के लोगों की हर समस्याओं का समधान करने के लिए हमेशा तत्वार रहेंगे और संघ के विस्तार कराए जाने को लेकर सबको एकजुट होकर कार्य कराने पर जोर दिया।

