Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

134806 बच्चों को 557 बूथांं पर पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की



0 पल्स पोलियो अभियान का 8 दिसम्बर को महिला अस्पताल से होगा शुभारंभ
शुभ न्यूज महोबा। सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आशराम ने कहा कि जिले के 557 बूथों पर जन्म से लेकर पांच साल तक के 134806 बच्चों को पल्स पोलियो दिवस के मौके पर आठ दिसम्बर से दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो दिवस को सफल बनाने के लिये 560 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है और छूटे गए बच्चों को 304 टीमें घर घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो दिवस को सफल बनाने एवं आम लोगों को जागरुक करने के लिये आगामी सात दिसम्बर को तहसील परिसर से छात्र छात्राओं की सुबह 10 बजे जन जागरूकता रैली निकाली जायेगी जो प्रमुख मार्गो होते हुये जिला चिकित्सालय परिसर में जाकर समाप्त होगी तथा 8 दिसम्बर को सुबह दस बजे महिला चिकित्सालय पर पल्स पोलियो दिवस का शुभारम्भ किया जायेगा। बताया कि पल्स पोलियो दिवस की सफलता के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। टीमों का गठन कर प्रशिक्षण देकर जिम्मेदारियों से अवगत कराया जा चुका हैं। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियां, शिक्षा विभाग सहित अन्य समाज सेवी संस्थाओं का सहयोग भी अपेक्षित हैं।
सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर विटामिन ए सम्पूर्ण अभियान जनपद में 4 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक जिले में चलाया जायेगा जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मात्रा में विटामिन ए की डोज नियमित टीकाकरण दिवसों बुधवार एवं शनिवार में प्रदान की जायेगी। इस अभियान के दौरान जनपद में 9 माह से 5 वर्ष तक के कुल 112519 बच्चों को आच्छादन किया जाना है। इस अभियान की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं और इस अभियान का शुभारंभ 4 दिसम्बर को जिला महिला चिकित्सालय में सुबह दस बजे किया जायेगा, इस अभियान के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण आदि का कार्य सम्पादित हो चुका हैं।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad