Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

अग्रवाल महिला महासभा टीकमगढ़ द्वारा वेलेंटाइन डे कन्या पूजन कर मनाया गया


टीकमगढ़। अग्रवाल महिला महासभा की संभागीय उपाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि महासभा की बहनों ने वेलेंटाइन डे कन्या पूजन दिवस के रूप में मनाया।आज की पीढ़ी दिग्भ्रमित हो गयी है।त्योहार चाहे देशी हो या विदेशी। अगर हम किसी भी त्योहार को मनाते हैं तो हमारी भारतीय संस्कृति में सबसे पहले कन्या पूजन किया जाता है।भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी का रूप माना जाता है।वर्तमान दौर में त्योहारों पर फूहड़ता होने लगी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अग्रवाल महिला महासभा टीकमगढ़ द्वारा वेलेंटाइन डे को कन्या पूजन दिवस के रूप में मनाया गया।इस दिन को हम मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में भी मना सकते हैं।कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान अग्रसेन महाराज की पूजा अर्चना की गयी उसके बाद सभी बहनों ने कन्याओं के पैर थोये उसके बाद तिलक लगाकर सभी कन्याओं को उपहार दिये गये।कार्यक्रम में पूनम अग्रवाल ममता अग्रवाल रीता अग्रवाल सीमा अग्रवाल सुनीता अग्रवाल विनीता अग्रवाल आशा अग्रवाल दीप्ति अग्रवाल शोभा अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल राधा अग्रवाल अनामिका अग्रवाल निर्मला अग्रवाल शिखा अग्रवाल राधा अग्रवाल सुधा अग्रवाल आरती अग्रवाल रमा अग्रवाल उपस्थित रहीं।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad