Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

देवी देवताओं की पूजा अर्चना एवं भजनों के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष - पूनम अग्रवाल


टीकमगढ़। हिन्दू नव वर्ष की पावन पर्व पर अग्रवाल महिला मंडल टीकमगढ़ द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गयानववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की पावन वेला पर अग्रवाल महिला मंडल टीकमगढ़ द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को हमारी भारतीय संस्कृति में नव वर्ष की शुरुआत होती है।साथ ही नवरात्रि में माता रानी की स्थापना जगह जगह की जाती है वर्तमान समय में हम सभी भटकते जा रहे हैं और पाश्चात्य सभ्यता को अपनाते हुए 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं जिसमें हम पूरी रात जश्न मनाते हैं नयी पीढी नशा करके फूहड़ संगीत के साथ नया साल मनाते हैं।जबकि भारतीय संस्कृति में चैत्र प्रतिपदा को नव वर्ष के आगमन के रुप में मनाते हैं।अपनी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अग्रवाल महिला मंडल टीकमगढ़ द्वारा नववर्ष का शुभारंभ भगवान के भजन कीर्तन के साथ किया गया।सभी बहनों ने एक दूसरे को तिलक वंदन कर गले लग कर बधाईयाँ दी।अग्रवाल महिला मंडल द्वारा उपस्थित सभी बहनों को सुहाग का सामान और प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी टीकमगढ़ की

जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत  एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मति लक्ष्मी गिरी गोस्वामी महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष विभा श्रीवास्त शिवकली लोधी जी पूनम अग्रवाल सुमन लोहिया सुधा लोहिया माला लोहिया सीमा अग्रवाल राधा अग्रवाल अंजलि अग्रवाल अनीता अग्रवाल सहित सैंकडों की संख्या में बहनें उपस्थित रहीं।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad