Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

जय हिंद यात्रा • जतारा नगर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले कांग्रेसी, लगाए भारत माता के जयकारे आपरेशन सिंदूर को सफल बनाने में एक अहम भूमिका निभाई देश की बेटियां किरण अहिरवार


टीकमगढ़। भारतीय सेना देश के खिलाफ होने वाली साजिश का जबाव देना जानती है। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर नए उभरते हुए भारत का संपन्न होने का प्रमाण है। सोमवार को जतारा नगर में जय हिंद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शामिल नगर के महिला, युवा और कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगते हुए चले। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सोमवार को जतारा नगर में जय हिंद यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीत सुनकर जोश में भरे दिखे। नगर के प्रमुख मागों से होकर निकली। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। 


प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार ने कहा कि सेना के सम्मान में आज जतारा नगर में जय हिन्द यात्रा निकाली गई ।उन्होंने कहा कि हम सलाम करते हैं उन देश के बहादुर बेटियों का जिन्होंने महिला सशक्तिकरण का उदाहरण दिया, आपरेशन सिंदूर को सफल बनाने में एक अहम भूमिका निभाई और दुनिया को दिखा दिया कि इस देश की बेटियां किसी से कम नहीं है। जब जब देश में आंच आई तो इन बेटियों ने दुश्मनो के छक्के छुड़ा दिए।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन साहू ने कहा कि भारत की सेना देश की सरहदों की रक्षा करना जानती है। आज का भारत सशक्त और संपन्न है, जो आतंकी हमलों का सही तरीके से जबाव देना जानता है। यह हमारे देश के शक्ति संपन्न होने का प्रमाण है। आज हम सब लोगों को अपनी सेना पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान की ऐसी हरकतें बंद नहीं की तो भारतीय सेना एक दिन पाकिस्तान का नाम विश्व के नक्शे से मिटा देगी। यात्रा में शामिल नगर के आम जनता में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर गर्मजोशी दिखाई दी और वह भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चले। आयोजित यात्रा में जतारा ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जैन, प्रमोद सोनी, रुपेन्द्र बुन्देल, महेश चौरासिया जिला अध्यक्ष अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष श्री पत यादव,एडवोकेट सफी मोहम्मद, डॉ रमेश शर्मा, अनिल रिछारिया, रामकुमार गुप्त, धीरेन्द्र चौबे, सुरेश रजक, श्रीराम यादव, हरि नारायण कुशवाहा, रामकिशोर अहिरवार, रघुवर दयाल कुशवाहा, आकाश घोष , राजेश यादव आषीश सैनी, पंकज समेले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीगण सहित अन्य लोग शामिल रहे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad