Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

अग्रवाल महिला महासभा की जिला कार्यकारिणी की गई घोषित


टीकमगढ़। रविवार को पूनम अग्रवाल के निवास पर टीकमगढ़ जिला की अग्रवाल महिला महासभा की कार्यकारिणी घोषित की गई।मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय कैलाश मित्तल  अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती डॉ रश्मि अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महिला महासभा सम्माननीय रमा अग्रवाल प्रदेश उपमंत्री पूनम अग्रवाल संभागीय अध्यक्ष सम्माननीय सीमा अग्रवाल की अनुशंसा पर टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती स्मृति अग्रवाल की घोषणा की गई।जिला महामंत्री श्री मति दीप्ति अग्रवाल  कोषाध्यक्ष श्री मति ममता अग्रवाल एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मति सुधा अग्रवाल  को बनाया गया है।

अग्रवाल महासभा की प्रदेश उपमंत्री पूनम अग्रवाल ने बताया कि स्मृति अग्रवाल एक बहुत ही कर्मठ लगनशील एवं व्यवहार कुशल महिला है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि स्मृति अग्रवाल के नेतृत्व में टीकमगढ़ महिला महासभा नये आयाम स्थापित करेगी।

स्मृति अग्रवाल ने भी प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे में तन मन धन से पूरा करूंगी और अपने समाज को ऊंचाइयों तक ले जाने की पूरी कोशिश करूंगी।

 पूनम अग्रवाल ने टीम की सभी पदाधिकारी बहनों का तिलक वंदन किया एवं माला पहनाकर श्री फल देकर स्वागत किया ।

कार्यक्रम में पूनम के के अग्रवाल स्मृति अग्रवाल पूनम आशीष अग्रवाल सीमा अनिल अग्रवाल सीमा संजय अग्रवाल पूनम गनेश अग्रवाल संध्या अग्रवाल अंजू अग्रवाल प्रियंका अग्रवाल ममता अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल सुधा लोहिया माला लोहिया सुमन लोहिया नीता लोहिया हेमलता लोहिया मंजू अग्रवाल संगीता अग्रवाल गायत्री अग्रवाल मंजू गनेश अग्रवाल ज्योति अग्रवाल अर्चना अग्रवाल दिव्या अग्रवाल सहित काफी संख्या में अग्रवाल बहनें उपस्थित रहीं।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad