टीकमगढ़। रविवार शाम को मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। ढोल-ताशे और मातमी धुनों के साथ ताजिया जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाला। रास्ते में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने जगह-जगह सबील लगाई। इनमें शरबत, पानी और ठंडे पेय पदार्थ शामिल थे। कुछ लोगों ने बिरयानी का भी वितरण किया। जुलूस के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस बल जुलूस मार्ग पर लगातार गश्त करता रहा। प्रशासन और स्थानीय संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मालिक ने सभी
ताजिया कमेटी का धन्यवाद कर ज्ञापित किया। नपा अध्यक्ष ने कहा सभी तानिया कमेटी ने प्रशासन की बात सुन कर इस बार ताजिया की ऊँचाई छोटी रखी गई। जिससे शहर वाशियो को पहले बिजली की काफी शमश्या का सामना करना पढ़ता था परंतु इस बार शहर वाशियो को कोई शमश्या नही आई जिससे नपा अध्यक्ष पप्पू मालिक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

