Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

टीकमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ, बच्चों की नात और तकरीर ने जीता दिल जामा मस्जिद में दारुल उलूम हाफ़िज़े बुख़ारी की ओर से हुआ भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल


टीकमगढ़। पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा ﷺ की विलादत-ए-बासआदत के मुबारक मौक़े पर रविवार, 6 सितंबर को शहर की जामा मस्जिद में जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दारुल उलूम हाफ़िज़े बुख़ारी, बंधान मोहल्ला की जानिब से किया गया था।

कार्यक्रम की शुरुआत मदरसे के बच्चों द्वारा तिलावते कुरआन-ए-पाक से हुई। इसके बाद बच्चों ने नात-ए-पाक और तक़रीर पेश की। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया और पूरे माहौल को रूहानी बना दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत कर जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ की खुशी मनाई। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में दीनी तालीम, नात-ए-पाक और हुज़ूर ﷺ की सीरत व तालीमात से मोहब्बत को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम के अंत में दारुल उलूम हाफ़िज़े बुख़ारी की ओर से सहयोग करने वाले तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया गया।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad