Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का मानवीय संवेदना समिति कार्यालय में भव्य स्वागत समिति के कार्यों की सराहना, बोले- अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना प्राथमिकता


टीकमगढ़। मानवीय संवेदना समिति कार्यालय में सोमवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने डॉ. यादव का पारंपरिक तरीके से श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मान किया। सदस्यों ने उनके कार्यकाल तथा मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद डॉ. यादव ने समिति सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा, न्याय की पहुंच और सामाजिक संवेदना को मजबूत करने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और मानव अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होगी। मानवीय संवेदना समिति जिस तरह समाज में जनहित के कार्य कर रही है, वह वास्तव में सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।

समिति के सचिव मनीराम कट्ठल ने कहा कि यादव जी का मार्गदर्शन समिति को और अधिक ऊर्जा व समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक वीरेंद्र चांसोरिया ने किया, जबकि अतिथियों का आभार सेवानिवृत्त सीईओ विनोद कुमार जैन ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामचरण अहिरवार, इरफान अहमद, बी.डी. यादव, राकेश सोनी, लोचन सिंह ठाकुर, संतोष चौरसिया, यूसुफ खान बाबा सहित समिति के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad