छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में 12 दिवसीय स्पोर्टस फेस्ट 2023 के आज छठे दिवस पर प्रथम क्रिकेट मैच साइंस व कंप्यूटर संकाय बनाम कृषि संकाय के मध्य हुआ। जिसमें साइंस व कंप्यूटर संकाय ने जीत दर्ज की। दूसरा क्रिकेट मैच मैनेजमेंट संकाय बनाम पैरामेडिकल के मध्य हुआ। जिसमें पैरामेडिकल ने जीत दर्ज। जिसके मुख्य अतिथि के.के. तिवारी, सहायक संचालक शिक्षा विभाग, छतरपुर, विशिष्ट अतिथि विपिन अवस्थी डायरेक्टर सजल ग्रुप ऑफ एजुकेशन, राम हेत व्यास एपीसी शिक्षा विभाग छतरपुर और पेप्टेक गु्रप के डायरेक्टर विनय चौरसिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम ने की।
स्वागत भाषण में कुलाधिपति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस खेल उत्सव में आपकी गरिमामयी उपस्थिति से हम अभिभूत हैं। शिक्षणतर गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतियोगितओं का आयोजन विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष किया जाता है। मुख्य अतिथि के. के. तिवारी ने कहा कि खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य की ही सीमा नहीं होता है, बल्कि यह हमारे मनोविज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि विपिन अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों में सहिष्णुता, धैर्य और भाईचारे की भावना का विकास खेल प्रतियोगिताओं द्वारा ही आता है। विशिष्ट अतिथि विनय चौरसिया ने कहा कि खेल संज्ञानात्मक विकास को आगे बढ़ाता है और साथ ही साथ खेल कल्पनाशीलता और सृजनात्मक को बढ़ावा देता हैं। खेल शारीरिक और क्रियात्मक विकास को भी बढ़ावा देता है।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now


.jpeg)
