आईआईटी खडग़पुर से बने यूनिवर्सिटी टॉपर
छतरपुर। जिले के आदित्य अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी में 2023 बैच में टॉप किया है। आदित्य को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। बात दें कि आदित्य आईआईटी खडग़पुर से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक कर रहे हैं। वे छतरपुर के रहने वाले सीताराम-सविता अग्रवाल के पुत्र हैं। गौरतलब है कि आदित्या ने ना सिर्फ परिवार, समाज, बल्कि समूचे छतरपुर और बुंदेलखंड का नाम रोशन किया है। छतरपुर शहर के गल्ला मंडी निवासी श्यामा चरण अग्रवाल के पौत्र और सीताराम-सविता अग्रवाल के पुत्र आदित्य अग्रवाल ने यूनिवर्सिटी में 2023 बैच में टॉप किया है। आदित्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

