छतरपुर। नव वर्ष का उत्साह देखते ही बनता है। रात 12 बजते ही उत्साही युवा आतिशबाजी कर नए वर्ष का स्वागत करते हैं कहीं गीत संगीत का भी दौर चलता है। पुलिस की ओर से नव वर्ष का उत्साह लोगों में बना रहे इसके इंतजाम किए गए हैं और नव वर्ष मनाने के लिए हिदायतें भी दी गई है। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो के अलावा जटाशंकर धाम, भीमकुंड, लाखों लोगों की आस्था के केंद्र बागेश्वर धाम में भी नव वर्ष मनाने के लिए लोग इक_ा हो रहे हैं। खजुराहो में तो दो दिन पहले से ही नए वर्ष की तैयारी चल रही थीं। खजुराहो के होटल संचालकों ने नए वर्ष के स्वागत के लिए होटल में ही तमाम तरह के इंतजाम किए हैं। लोगों को लुभाने के लिए भी भरसक प्रयास किए गए हैं ताकि लोग यहां जाकर नए वर्ष का लुत्फ उठाएं। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। नए वर्ष के उत्साह में कोई भी युवा शराब पीकर वाहन न चलाएं। कोई ऐसी गतिविधि न हो जिससे किसी को खतरा हो। तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्थान में पुलिस लगाई गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया कि वह जो उसके साथ होश में नया वर्ष मनाए। यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को ने बताया कि जिला मुख्यालय में सिविल लाइन, कोतवाली, ओरछा रोड एवं यातायात थाने की पुलिस विभिन्न प्वाइंटों पर वाहन चेकिंग करेगी। बिना कागजात के वाहन चलाने के अलावा तेज रफ्तार वाहन चलाने एवं नशे का सेवन कर वाहन चलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
नए वर्ष का धमाल, कहीं हुई आतिशबाजी तो कहीं चला गीत संगीत का दौर
December 31, 2023
Tags

