छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में टी एम सी सांसद का पुतला दहन किया गया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकर जी की मिमिक्री के द्वारा जो निंदा पूर्ण कृत्य अन्य विपक्षी सांसदों की उपस्थिति में किया गया और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाया गया। इस निंदा पूर्ण कृत्य के लिए जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज जिला अध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन कर विरोध जताया गया।इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया वरिष्ठ नेता जय राम चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला सह प्रभारी अरविन्द रावत अरविंद्र त्रिपाठी विक्की सिंह तोमर राजेश पटेरिया राजेश तिवारी रश्मि अग्रवाल आस्था सिंह पटेल दिनेश कौसल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now

