Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर कम्प्यूटर साइंस संकाय ने अपने नाम की ट्रॉफी

छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में बारह दिवसीय स्पोर्ट फेस्ट 2023 के आज समापन दिवस पर क्रिकेट टूरनामेंट का फाइनल मैच फार्मेसी संकाय बनाम कंप्यूटर साइंस संकाय के मध्य हुआ जिसमें कंप्यूटर साइंस संकाय ने रोमांचकारी जीत दर्ज कर क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की। स्पोट्र्स फेस्ट - 2023 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल क्रिकेट मैच के मुख्य अतिथि अमित  सांघी, पुलिस अधीक्षक, छतरपुर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम, चेयरमैन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम, कुलपति डॉ. अनिल कुमार धगट, उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी एवं कुलसचिव  विजय सिंह उपकुसिचव, डॉ. मेघना मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक, डॉ. एल.पी. सिंह एवं  विशेष सलाहकार डॉ. बी.एस. राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम ज्ञान की देवी माँ सरस्वती एवं स्वर्गीय श्री बलवीर सिंह गौतम के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत कुलाधिपति डॉ. ब्रजेंद्र सिंह गौतम एवं चेयरमैन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह गौतम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम ने अतिथियो का परिचय कराते हुए, उनके स्वागत में कहा कि ये हमारे लिए और आप सभी विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है कि माननीय अमित सांघी जी ने अपने व्यस्त समय में से कुछ पल निकालकर उन्होंने हमारा आतिथ्य स्वीकर किया। पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताएं उत्तम स्वास्थ्य, परस्पर समन्वय तथा सहयोग जैसे भावों को विकसित करने का सुंदर सोपान हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष किया जाता है। हमारे प्राध्यापकों का अथक परिश्रम है जिससे वे छात्रों के सवार्गींण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

मुख्य अतिथि अमित  सांघी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शरीर स्वस्थ रहने पर ही हमारा मस्तिष्क तीव्र गति से कार्य करने लगता हैं। विद्यार्थी जीवन ऐसा स्वर्णिम समय होता है जो आपको शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ साथ उत्तम स्वास्थ्य भी देता है। खेल हमें विभिन्न प्रकार से शिक्षित भी करते हैं। इससे मानवीय मूल्यों का विकास होता है साथ ही खेलों द्वारा सामूहिक चेतना का भी विकास होता है क्योंकि खेल की मूल भावना यही होती है कि अकेले नहीं बल्कि समूह में खेलना, खेल द्वारा नेतृत्व करने की कला का विकास तो  होता ही है साथ ही साथ  खेल से रचनात्मकता को भी बढ़ावा मिलता है।चेयरमेन डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाडिय़ों में सहिष्णुता, धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उपकुलपति गिरीश त्रिपाठी ने प्रतिभागी खिलाडियों की भी  प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्ययन के साथ साथ आप सभी खेलो मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा रहे है। आप निश्चय ही साधुवाद के पात्र है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य एवं खेल जगत में उत्कृष्टता की मंगल कामना करते है।


स्पोट्र्स फेस्ट - 2023 में हुई विभिन्न आउटडोर, इनडोर खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ी को अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र,  शील्ड, मैडल प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन श्री मती सुमेधा राय ने किया।क्रिकेट मैच कमेन्ट्री में कुलदीप खरे एवं अम्पायर में ओमप्रकाश एवं राहुल रैकवार की प्रमुख भूमिका रही। स्पोर्टस फेस्ट 2023 की आयोजन समिति प्रमुख सदस्य के रूप में डॉ. आशीष कुमार तिवारी, डॉ. शिवेन्द्र सिंह परमार, डॉ. सचिन व्यास, डॉ. आशीष पचौरी,  शिवराज सिंह, विवेक प्रताप सिंह, गौरव शर्मा और नीरज पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad