भाजपा किसान मोर्चा की जिला बैठक संभागीय प्रभारी के मुख्य अतिथि में संपन्नछतरपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अपने निर्धारित कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने हेतु जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग के प्रभारी दिलीप पाटोदिया के मुख्य आतिथ्य में मोर्चा की महत्वपूर्ण जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पाटोदिया ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में किसान मोर्चा द्वारा सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की ऐतिहासिक विजय में अपना योगदान दिया, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी हमारा किसान मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा किसान मोर्चा: दिलीप पाटोदिया
January 06, 2024
Tags


