Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

देश कांग्रेस अध्यक्ष ने की राम राजा सरकार से भाजपा को सदबुद्धि देने की प्रार्थना

 

फारुख अली, ओरछा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आज शनिवार को मध्य प्रदेश की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने राम राजा मंदिर प्रांगण में भजन गया और सुंदरकांड किया। उन्होंने अयोध्या जाने पर कहा कि कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि हम नही जाएंगे हम सब जाएंगे। एक लाख से अधिक कि संख्या में कांग्रेसी अयोध्या जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ये हमारा सौभाग्य रहा है कि मध्यप्रदेश की अयोध्या ओरछा में प्रभु राम दिन में राज्य करने के लिए आते हैं और शाम को विश्राम के लिए अयोध्या जाते हैं।दरअसल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने राम राजा सरकार के दरबार में मत्था टेका।



 कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश अध्यक्ष ने राम राजा मंदिर प्रांगण में भजन गए संसार के कण कण में जन जन में ब्रह्मांड में हर किसी में विराजे है राम प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य रहा है कि मध्यप्रदेश की अयोध्या ओरछा में प्रभु राम दिन में राज्य करने के लिए आते हैं और शाम को विश्राम के लिए अयोध्या जाते हैं। कांग्रेस हमेशा से ही राममय रही है। हमारी सरकार ने सबसे पहले राम पथ गमन के लिए 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। अयोध्या जाने पर बोले जीतू पटवारी की एक लाख से अधिक की संख्या में कांग्रेसी अयोध्या जाएंगे और आराधना करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में जो बेरोज़गारी बढ़ रही है हमारे युवा परेशान हैं उनके लिए प्रार्थना करेंगे। इस सरकार में जो आये दिन हत्याएं हो रही है, अधिकारियों को गोली मारी जा रही है लेकिन ये सरकार बस वाह वाही लूटने में लगी हुई है। इस सरकार राम राजा सरकार सदबुद्धि दे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा की हम लोग भी अयोध्या जाएंगे जब प्रभु श्री राम जी बुलाएंगे। यह भाजपा और आर एस एस का एजेंडा है। उनके आमंत्रण पर क्यों जाएं कांग्रेस ने कभी नहीं कहा कि हम नही जाएंगे हम सब जाएंगे। भाजपा क्यों गलत बातें बनाती है हमे राजा राम ने बुलाया हम आए हे यह भी आस्था का प्रतीक है। आस्था दिल से होती हे दिखावे से नही।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad