समीर खान, टीकमगढ़। नगर में भारतीय जैन मिलन आदर्श महिला मंडल टीकमगढ़ की वीरांगना बहनों द्वारा धूमधाम से भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया । जैसा को सभी को विदित रहे कि पावन अयोध्या नगरी में 550 वर्ष बाद श्री राम अपने दिव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होकर विराजमान हुए, इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन आदर्श महिला मंडल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बच्चों द्वारा श्रीराम की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। इस अवसर पर आदर्श महिला मंडल द्वारा राम नाम की पट्टी व मिष्ठान्न का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आदर्श हैं मर्यादा पुरुषोत्तम है उन्होंने अपने जीवन में कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया है। इसलिए समूचा विश्व भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से जानता है।
हर्षोल्लास के साथ मनाया प्रभू श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
January 22, 2024
इस आयोजन में डॉ स्वर्णा जैन प्रियंका जैन दीपाली जैन साक्षी बजाज संगीता फडीन्द्र डॉ शुभ्रा जैन मोनिका जैन एवं अरुणा नुना सहित मंडल की सभी वीरांगना बहनें सम्मिलित रहीं।
Tags

