नव वर्ष पर छतरपुर पुलिस की पहल
छतरपुर/ नव वर्ष के उपलक्ष में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अमित सांघी द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन छतरपुर में महिला सुरक्षा का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की बालिकाएं एवं कामकाजी महिलाओं को महिला सुरक्षा हेतु क्या करना चाहिए के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा नव वर्ष पर नवीन पहल करते हुए महिला सुरक्षा, नारी सुरक्षा, स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाली बच्चियों एवं कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा कवच हेतु "सशक्त नारी कार्ड" जारी किया गया। "सशक्त नारी कार्ड" में अंकित विवरण को पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा स्वयं कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा हेतु जानकारी साझा कर "सशक्त नारी कार्ड" वितरित किया गया।
सशक्त नारी कार्ड के अग्र भाग में महिला पुलिस थाना कांटेक्ट नंबर - 8319176573
चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098
जिला पुलिस कंट्रोल रूम- 7049101021 एवं 88157658 31
तथा पुलिस अधीक्षक छतरपुर का संपर्क नंबर 7049100430 अंकित है।
सशक्त नारी कार्ड के पश्च भाग में महिला सुरक्षा संबंध में निर्देश अंकित है जो निम्नानुसार हैं-
• अपने आसपास घटित हो रहे किसी भी तरह के अपराध एवं हिंसा की सूचना पुलिस को तत्काल देवें।
• आपके परिवार या आसपास का भी कोई व्यक्ति आपको परेशान करता या छेड़छाड़ करता है तो घबराये नहीं उसकी सूचना पुलिस में अवश्य दें।
• सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी रखें। अपनी दैनिक दिनचर्या की जानकारी सोशल मीडिया पर अपडेट करने से बचे।
• सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
• सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त जॉब ऑफर के बारे में जांच करने के बाद ही भरोसा करें।
• बालिकाओं एवं महिलाओं के संदिग्ध पलायन की सूचना पुलिस को दें।
• किसी भी सुनसान इलाके में अकेले न जावें।
• अंधविश्वास, जादू-टोना जैसी कुरीतियों से दूर रहें।
• अपने नजदीकी पुलिस थाना का संपर्क नम्बर फोन पर सुरक्षित करके रखें।
•बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष की आयु के उपरांत ही करें।
• महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्हें शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करें।
साथ ही सशक्त नारी कार्ड के पश्च भाग में एक क्यूआर कोड प्रदर्शित है, जिसे मोबाइल से स्कैन कर पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर एवं पुलिस कार्यालय एवं थानों/चौकी के संपर्क नंबर की जानकारी शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी।

