Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

एसपी अमित सांघी को डीआईजी ललित शाक्यवार ने क्यों दी बधाई...देखें...

छतरपुर/ गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में सेवारत पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी। आज दिनांक 01/01/2024 को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर श्री ललित शाक्यवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी के पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी ने जिला छतरपुर में दिनांक 28 मार्च से अभी तक पुलिस अधीक्षक छतरपुर पद पर जिले में विभिन्न मौकों पर चुनौतीपूर्ण ड्यूटी कर, शहर में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में, निर्वाचन ड्यूटी निर्विघ्न सफल करने में अभिन्न भूमिका निभाई है, डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री ललित शाक्यवार द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गयी तथा यही कार्यप्रणाली उनके अग्रिम कार्यकाल में इसी तरह कायम रहेगी, इस कार्यक्रम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी  द्वारा सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह द्वारा किया।

- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad