छतरपुर। एकात्म दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में उनके चित्र एवं दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।पुण्य तिथि कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती ललिता यादव नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सुरेन्द्र चौरसिया वरिष्ठ नेता जय राम चतुर्वेदी जिला महामंत्री सुरेंद्र चौरसिया जिला उपाध्यक्ष अशोक दुवे जिला मंत्री श्रीमती कमलेश राय मीडिया प्रभारी अरविन्द बुंदेला कार्यालय मंत्री अरविन्द त्रिपाठी कोषाध्यक्ष विवेक उप्पल पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बॉबी राजा मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र मिश्रा दीपेंद्र सिंह मनोज गुप्ता अनुपम निगम पार्षद धीरज गुप्ता सुशील सोनी श्रीमति रेखा सुनील वर्मा श्रीमती कुंती मुकेश सेन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now

