टीआई ने प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग के साथ चालकों को किया जागरूक
महोबा। जनपद में यातायात व्यवस्था को बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर प्रभारी यातायात द्वारा जनपद में भ्रमण कर विभिन्न स्थलों में यातायात व्यवस्था का किया गया औचक निरीक्षण, वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर, वाहन चालकों एवं स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरुक।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने के लिये प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह द्वारा जनपद मुख्यालय में प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर यातायात पुलिस कर्मियों की मौके पर मौजदूगी की तस्दीक करते हुये ड्यूटियों को चेक किया गया साथ ही जनपद में यातायात व्यवस्था से रूबरू होते हुये विभिन्न महत्वपूर्ण चिन्हित प्वाइंटों पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों को जनपद में यातायात व्यवस्था अक्षुण्य/गतिमान बनाये रखने के सम्बन्ध मे ब्रीफ कर आवश्यक दशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस अभियान चलाकर मालवाहक वाहनों एवं ट्रैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टर टैप लगाए गए एवं सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जागरूक किया गया। साथ ही वाहन चला रहे स्कूली बच्चों को रोका गया एवं सभी को उनके जीवन रक्षार्थ यातायात नियमों का पाठ पढाते हुए जागरुक किया गया कि वाहन चलाये समय हेलमेट का प्रयोग करते हुए निर्धारित जनशक्ति को ही वाहन में बैठायें, वाहन चलाये समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, बच्चों को यातायात नियमो का पालन करते हुए सडक पर चलने की हिदायत दी गई।

