गौ-शालाओं को अनुदान के रूप में दी जाने वाली राशि दुगनी कर दी गई है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के प्रदेश में जहॉ-जहॉ चरण पड़े हैं, ऐसे प्रत्येक स्थान को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। ताप्ती धाम का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गौ-माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास माना गया है। राज्य सरकार प्रत्येक गाय की चिंता करने का कार्य कर रही है। गौ-शालाओं को दिए जाने वाले अनुदान की राशि दुगनी कर दी गई है। शीघ्र ही दूध पर बोनस देना आरंभ किया जाएगा।
जल-गंगा संवर्धन अभियान में बैतूल में जारी हैं 41.46 करोड़ के दो हजार से अधिक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में 212 से अधिक नदियां हैं। बैतूल और आसपास के जिलों में ताप्ती मैया का महत्व माँ गंगा के समान है। जल-गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश की सभी पवित्र नदियों और सभी जल स्रोतों के रखरखाव और उनके संरक्षण को समर्पित है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की है। बैतूल जिले में लगभग 41 करोड़ 46 लाख रुपए लागत के दो हजार से अधिक जल संवर्धन और जल संरक्षण के कार्य जारी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 39 करोड़ 53 लाख रुपए लागत के 1300 से अधिक कार्य और नगरीय क्षेत्र में एक करोड़ 92 लाख रूपए की लागत के 800 से अधिक कार्य जारी है। मनरेगा म से 5 हजार से अधिक कार्य बैतूल जिले में चल रहे हैं। नगरीय क्षेत्र में 114 से अधिक रिचार्जिंग के कार्य भी जारी हैं। बैतूल जिले में 119 से अधिक कुओं और बावड़ियों पर भी काम किया जा रहा है। जन-जन को जल संग्रहित करने में भागीदार बनने के लिए घर-घर में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, इससे वाटर रिचार्जिंग में मदद मिलेगी और जल संवर्धन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
x

