0 शोभा यात्रा दौरान महिलाएं सिर पर पगडी और पीली साड़ी धारण कर हुई शामिल शुभ न्यूज महोबा। जनपद में महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समाज के लोगों द्वारा आल्हा चौक के समीप स्थित एक होटल से शोभा यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस होटल पर आकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में महिला पीले वस्त्र और सिर पर पगड़ी बाधे हुए डंडिया नृत्य करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा दौरान सजाई गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
गुरुवार को महाराजा अग्रसेन की शोभा यात्रा शहर में बड़े धूमधाम निकल गई जिसमें अग्रवाल समाज के सैकड़ो लोगों शोभा यात्रा में चल रहे थे, जिसमे महिलाओं की खासी भीड़ थी। लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे का उद्घोष कर रहे थे शोभा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह पानी शर्बत चाय और मीठे से स्वागत किया। शोभा यात्रा में डीजे की धुन पर धार्मिक गीत बज रहे थे जिससे शोभा यात्रा में शामिल लोगों में खासा जोश दिखाई दिया।
नवरात्रि के पावन दिन की शुरुआत भी गुरुवार से ही हुई। अग्रसेन महाराज के जन्मदिन का उत्सव हिंदू कैलेंडर के अनुसार अग्रसेन जयंती अश्विन महीने के चौथे दिन महाराजा अग्रसेन की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। महाराजा अग्रसेन ने गरीब और जरुतमंद लोगों के लिए फ्री शिक्षा, अस्पताल, सामुदायिक भवन जैसे कई कई कल्याणकारी कार्य भी शुरू किए थे जिनके कारण वे आज भी महान और दयालु राजा माने जाते हैं। महाराज अग्रसेन के बारे में कहा जाता है कि उनका शासन केवल युद्धों तक सीमित नहीं था बल्कि समाज कल्याण ही उनकी प्राथमिकता थी। वही ऐसे महान राजा को आज भी अग्रवाल समाज के साथ साथ भारत के तमाम समाज के लोग बड़े सम्मान के साथ पूजा और अर्चना करते हैं।

