Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

खाद न मिलने से नाराज कबरई के किसानों ने नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

 
 


0 अधिकारियों के खाद मुहैया कराने के आश्वासन के बाद किसानों ने खोला जाम
शुभ न्यूज महोबा । जिले में आज कल डीएपी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। खाद न मिलने से जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कबरई क्षेत्र के किसानों को खाद न मिलने से परेशान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला के नेतृत्व में कस्बा कबरई में कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया, जिससे तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बाद में अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जाम खुलने के बाद वाहनों में बैठे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
साधन सहकारी समिति कबरई में एक सप्ताह से खाद न मिलने से किसान समिति के चक्कर काट रहे थे। समिति के कर्मचारियों द्वारा एक दो दिन में खाद आने वाली कहकर किसानों को टहला दिया जाता, जिससे किसान अपने सारे कामकाज छोड़कर आएदिन साधन सहकारी समिति के चक्कर काटते रहते थे। एक सप्ताह तक चक्कर लगाने के बाद भी मंगलवार को भी समिति से खाद नहीं मिली, जिससे समिति में मौजूद सैकड़ों किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी किसानों ने करीब साढ़े बारह बजे हाईवे पहुंचकर जाम लगा दिया।
जाम लगने पर महोबा से कानपुर, लखनऊ आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों को काफी सझाने के बाद भी बात नहीं बनी और किसान हाईवे में बैठकर नारेबाजी करते रहे। बाद में अधिकारियों ने किसानों को जल्द ही खाद की समस्या से निजात दिलाए जाने का आश्वास दिया, इसके बाद किसान माने और साढ़े तीन बजे जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद महोबा कानपुर मार्ग की यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति के कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से खाद का वितरण किया जा रहा है, जिससे किसानों को खाद की समस्या से जूझना पड़ रहा है।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad