0 कबीर आश्रम में संत कबीर अमृत वाणी सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन
शुभ न्यूज महोबा। शहर के कटकुलवापुरा स्थित कबीर आश्रम में रविवार को संत कबीर अमृत वाणी सत्संग समिति के प्रमुख डा0 एलसी अनुरागी के तत्वावधान में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सत्संग में भजन कीर्तन के साथ साथ मनुष्य को राम नाम का जाप करने से मिलने वाले पुन्य पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।
सत्संग कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा0 एलसी अनुरागी ने कहा कि मनुष्य को आलस्य त्याग कर ब्रह्य मुहूर्त में राम नाम का जाप करना चाहिए, क्योंकि मृत्यु के बाद मनुष्य हमेशा के लिए सो जाएगा। उन्होंने कहा कि कबीर सुता क्या करे, जागी न जपे मुरारी एक दिन तू भी सोवेगा, लम्बे पाँव पसारी। सत्संग में बासुरी वादक जगदीश रिछारिया ने भजन सुनाया कि चली जा रही है उमर धीरे धीरे। वरिष्ठ कवि हरिशचंद्र वर्मा ने सुख के सब साथी दुख में ने रचना पढ़ी कि कोय भजन प्रस्तुत किया। पूर्व प्रवक्ता कामता प्रसाद चौरसिया ने मजा लूट बंदे गुरू बंदगी का, नहीं है भरोसा जिंदगी का।
कार्यक्रम में पं0 हरीशंकर नायक ने करते रहोगे जो भजन धीरे धीरे मिल जाएंगे राधा रमण धीरे धीरे भजन प्रस्तुत किया। लोक गायक रामऔतार सैन ने कबीरी भजन कब भजिहौ सतनाम प्रस्तुत किया। सभी भजनों में नीरज विश्वकर्मा ने ढोलक द्वारा मनमोहक संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में आरती के पश्चात कबीर आश्रम के पुजारी लखनलाल ने प्रसाद वितरण किया और सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। डा0 अनुरागी ने बताया कि सत्संग कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को प्रातः आठ बजे कबीर आश्रम में आयोजित किया जाएगा।
ब्रह्य मुहूर्त में राम नाम का करना चाहिए जाप : डा0 अनुरागी
January 05, 2025
Tags

