0 मुख्य अतिथि द्वारा इस पुनीत कार्य की जमकर की गई सराहना
शुभ न्यूज महोबा। जिले के निर्धन असहाय लोगों को ठंड से बचाने के लिए जहां शासन प्रशासन द्वारा कंबलों का वितरण किया जा रहा है, वहीं समाजसेवियों और व्यापारी भी इस पुनीत कार्य को करते हुए गरीबों को ठंड में राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बुधवार को विकासखंड जैतपुर के ग्राम खिरियाकला में हर साल की तरह इस साल भी समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा द्वारा 101 कंबलों का गरीबों में वितरण किया।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सर्दी के मौसम में कम्बलो का वितरण कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी आयोजन निरंतर होती रहनी चाहिए, जिससे गरीब मोहताज लोगों को कंबल से सर्द भरी रातों में ठंड से न जूझना पड़े। कंबल वितरण के आयोजक समाजसेवी व व्यापार संगठन जिला उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने 101 कंबल गरीब असहाय निर्धन लोगो को वितरण किए। उपजा के जिला अध्यक्ष महेंद्र दुवेदी गरीब असहाय लोगों के पास जाकर उन्हें कंबल वितरण किए और इस पुनीत कार्य का गरीबों के हित में बताया। समाजसेवी एवं उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष ने आए हुए अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर उमा शंकर मिश्र शशि भूषण रिछारिया योगेंद्र मिश्रा सोनू सिंह शेलेन्द्र पस्तोर श्याम मिश्रा गौरव मिश्रा समाज सेवी रमेश मिश्रा ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा खिरिया जैसे ग्राम में 101 कंबल बहुत कम है मैं अपनी तरफ से हर वक्त यही कोशिश करूंगा की अगले साल अपने ग्राम के लोगों को ज्यादा से ज्यादा कंबल वितरण कर जो भी मदद कर सकूं करने के लिए तैयार हूं। कहा कि जिन लोगों को कंबल नहीं मिले हैं मैं उन तक कंबल पहुंचाने का प्रयास करूंगा कार्यक्रम संचालन उपजा जिला अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी ने किया।


