0 पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद शुरू की कार्रवाई
शुभ न्यूज महोबा। थाना महोंबकंठ अंतर्गत आने वाले एक गांव में पत्नी के मायके जाने के बाद कलयुगी पिता ने अपने बेटी को बंधक बाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। दुष्कर्म करने के बाद पिता ने किसी से बात बताने पर या शिकायत करने पर बेटी को जान से मारने धमकी देकर उसका मुंह बंद करने की कोशिश की, लेकिन घटना की जानकारी पीड़िता के मामा लगी तो अभियुक्त ने मामा पर भी हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर कलयुगी पिता पर गम्भीर धराओं मे मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना महोबकंठ के एक गांव निवासी युवती की मां अपने मायके गई हुई थी बेटी घर पर अकेली थी, तभी पिता ने बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन किसी तरह युवती के मामा का दुष्कर्म की जानकारी हुई तो वह बहन की ससुराल जा पहुंचा जहा पर जीजा साले के मध्य विवाद हो गया और जीजा ने पुत्री के मामा हमला कर कर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
पुत्री के साथ घटी घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामा के साथ पहुंची पीड़िता की मां ने थाना महोबकंठ में अपने पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस नें युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल महोबा भेज दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के संबन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने भाई के साथ थाना महोबकंठ पहुंचकर बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है। तहरीर मिलने के साथ अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू करा दी है।
पिता ने पुत्री के साथ दुष्कर्म कर पिता पुत्री के रिश्ते को किया कलंकित
February 07, 2025
Tags
