विनोद कुमार जैन, बक्सवाहा : छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम गढोही के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा छतरपुर से जबलपुर जा रही एक स्कार्पियो कार के बक्सवाहा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हुआ। कार में सवार सभी लोग जबलपुर जिले के निवासी थे।घटना की सूचना मिलते ही बक्सवाहा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घटनास्थल पर मदद का हाथ बढ़ाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए राघव (14 वर्ष), अभिषेक (45 वर्ष), और सोनिया (44 वर्ष) को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें दमोह जिला अस्पताल रिफर किया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।दुर्भाग्यवश, सड़क हादसे में मासूम अनुष्का अग्रवाल (12 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत ने पूरे परिवार और स्थानीय समुदाय को गहरे शोक में डुबो दिया।घायलों को बचाने में बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस सेवा की अहम भूमिका घायलों को बचाने के लिए बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस सेवा की तत्परता सराहनीय रही। घटना स्थल पर सबसे पहले टीकमगढ़ निवासी जैन परिवार पहुंचे, जिन्होंने तत्काल एंबुलेंस सेवा से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाले चालक रामे पाटकार, रीतेश, और कृष्णकांत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। उनके द्वारा दिखाए गए समर्पण और तत्परता के कारण घायलों को तुरंत इलाज मिल सका और उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ। बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सचिन ठाकुर और गुड्डा अहिरवार सहित अन्य कर्मचारियों ने भी घायलों को प्राथमिक उपचार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और तत्परता से ही घायलों को सुरक्षित स्थान पर भेजने में मदद मिली। डॉक्टरों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दमोह और फिर जबलपुर रेफर किया।घटना के प्रत्यक्षदर्शी गनेश यादव ने बताया कि कार तेज रफ्तार से आ रही थी और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप, कार सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार चालक की लापरवाही या अन्य कारणों से यह हादसा हो सकता है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर
Click Now

