चरण सिंह बुंदेला,बड़ागांव धसान। थाना क्षेत्र के टीकमगढ़-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव ले जाया गया। वहां 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने से घायलों को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान वे दर्द से कराहते रहे। एंबुलेंस के आने के बाद प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार बोलेरो ड्राइवर की तलाश जारी है। बड़ागांव थाना प्रभारी एमपी सिंह गोंड ने बताया कि बिहारी सौंर 42 साल छतरपुर जिले का है।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर
March 16, 2025

Tags