Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कांग्रेसियों ने फूंका पुतला आधा पुतला छीनकर भागी पुलिस


टीकमगढ़। गुरुवार ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह बुंदेला टीकमगढ के नेतृत्व में भा जा पा सरकार के पंचायत विकास मंत्री पहलाद पटेल द्वारा जिस जनता से जनमत मिला उसी जनता को भिखारी वना दिया के बिरोध में गाँधी चौराहा पर दोपहर 12 बजे जम कर नारेवाजी की मंत्री जी इस्तीफा दो इस्तीफा दो के नरे लगाएंप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ता गांधी चौराहा पर एकत्रित हुए।कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जब वे पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे तब कोतवाली थाना पुलिस ने उनसे पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों पक्षों में हल्की झूमाझटकी हुई। पुलिस आधा पुतला ही छीन पाई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बचे हुए आधे पुतले को जला दिया।कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष इसरार मोहम्मद कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा जितेंद्र जैन क्रांतिकारी प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला प्रणव जयसवाल सुधीर बजाज अशोक अहिरबार लक्षमन रेकवार सुनील अहिरबार देवी लाल अहिरवार फरीद खान अनीस अहमद सुनील मैंनबार श्रीमति रामकुमारी दुवेदी श्रीमति रेखा यादव श्रीमति नीरज दुवेदी श्री किरण रेकवार रम्मा खान दिनेश सेंगर शाहिद खान डागा कुशवाहा अमित सोनी सलीम चौधरी दलु अहिरवार नथ्थू लोधी साहित काग्रेस जन मौजूद थे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad