Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

छतरपुर जिले में रामनवमी की प्रभात फेरी के दौरान हुई छुरा बाजी, मची भगदड़, एक पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

दो लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती, थाना प्रभारी बोली कर ली गई है एफआईआर दर्ज

छतरपुर। छतरपुर जिले की पुलिस अपराधों को रोकने और अपराधियों पर सिकंजा कसने में कितनी सक्रिय है यह आप स्वयं देख सकते है। छतरपुर जिले में रामनवमी की प्रभात फेरी के दौरान दिन में जमकर छुरा बाजी हुई। इस घटना में प्रभात फेरी में शामिल दो लोगों को गुभीर चोटे आई है।  जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों की माने तो इस घटना में एक पुलिसकर्मी एसआई को भी चोट आई है।

जानकारी के अनुसार शहर में सोमवार को राम भक्तों के द्वारा रामनवमी की प्रभात फेरी निकाली जा रही थी उसी दौरान सीताराम कालौनी स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास कुछ लोग आये और उन्होंने छुरे से हमला कर दिया इस हमले में संजू मिश्रा और भाजपा पार्षद सुरेंद्र साहू को घायल हुए है। वहीं प्रभात फेरी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। खून में लतपथ दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

वहीं पूर्व भाजपा पार्षद डालडे मातेले ने अस्पतला प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। रामनवमी की प्रभात फेरी के दौरान घायलों के इलाज के लिए वह कई घंटों तक परेशान रहे है वहीं शहर के व्यापारी भी डाक्टरों पर जमकर भडके। तब जाकर इलाज मिल सका। वहीं सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी भी पुलिस बल के साथ  जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होनें कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।





- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad