![]() |
| किस समय होगी ईदुुल फितर की नमाज |
छतरपुर। ईदुल फितर 31 मार्च या फिर 01 अप्रैल 2025 को मनाई जायेंगी। नई ईदगाह सहित शहर की अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज का समय भी मुकर्र कर दिया गया।
![]() |
| सदर जावेद अली |
अंजुमन इस्लामिया कमेटी सदर सैय्यद जावेद अली ने बताया कि ईदुल फितर की नमाज नई ईदगाह में सुबह 8.30 बजे मुफ्ती इश्तियाक अहमद रिजवी मिसवाही के द्वारा पढ़ाई जाएगी। वहीं शहर की अन्य मस्जिदों में भी ईदुल फितर की नमाज पढ़ाई जाएगी। जिसमें सर्किट हाउस के पास कोठी पहाड़ मस्जिद में सुबह 8 बजे, डाकखाना चौराहा पुरानी ईदगाह मस्जिद में सुबह 8 बजे, सबनीगर मुहल्ला पुरानी जामा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, जेल रोड मरकजी जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे, इंडस्ट्रीयल एरिया नौगांव रोड सुन्नी मुहम्मदी मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, मस्तान शाह कालौनी बिलाल मस्जिद में सुबह 8 बजे, देरी रोड वार्ड नम्बर 37 आयशा मस्जिद में सुबह 9.30 बजे, बस स्टेण्ड की मस्जिद में सुबह 8 बजे, संकट मोचन रोड नया मुहल्ला बाबा फानी मस्जिद में सुबह 8.45 बजे ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी।




