Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मनचलों ने छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा...

छतरपुर।  शहर के सटई रोड पर पांडे क्लीनिक के सामने कॉलेज से घर जा रही स्कूटी पर सवार लड़की को बाइक सवार दो लड़कों ने ओवरटेक करते हुये उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे लड़की ने विरोध करते हुये चप्पल से पीट दिया लेकिन तभी लड़कों ने उसका गला पकड़ कर उसे थप्पड़ मारे और मौके से रफू चक्कर हो गए।  सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड पर रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिक लड़की शहर के अवंती बाई कॉलेज में एलएलबी सेकंड ईयर की पढ़ाई करती है।

 बुधवार दोपहर में 2 बजे स्कूटी से सटई रोड अपने घर जा रही थी। तभी सटई रोड पांडे क्लीनिक के सामने बाइक पर सवार दो लड़कों ने ओवरटेक किया और अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करने लगे, मना करने पर नहीं माने तो लड़की ने चप्पल से पीट दिया उसके बाद लोहे की राड उठाकर लड़कों ने लड़की को मारने का प्रयास किया तभी लोगों ने समझाते हुए मामला शांत किया। उसके बाद लड़के मौके से रफू चक्कर हो गए। लड़की अपनी मां के साथ सिविल लाइन थाने में शिकायत करने पहुंची है थाना पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे में बताया कि इस मामले में घटना की सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जांच के बाद शिकायत दर्ज की जाएगी फिलहाल आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad