टीकमगढ़। आज स्थानीय भाजपा कार्यालय में भव्य होली मनाई गई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय में भव्य फूलों व गुलाल की होली समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बुंदेली सौहार्द होली के गीतों के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर व पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी गई व बुंदेली व्यंजनों का लुफ्त उठाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व भाजपा अध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ मातृशक्ति ,पूर्व नपाअध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा कार्यसमिति गण, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष व पार्षद गण, नगर परिषद पार्षद सदस्य, प्रकोष्ठ अध्यक्ष गण तथा वरिष्ठ भाजपाई नेता कार्यकर्तागण आदि उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि आज भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा गुलाल और पुष्प वर्षा कर होली मनाई गई, सभी कार्यकर्ताओं व क्षेत्र वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द का यह पावन पर्व हमारे जिले के लिए सुख -शांति -विकास से परिपूर्ण रहे, कार्यकर्ताओं के हक में पार्टी हमेशा तत्पर रहेगी । भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा होली की आयोजन में रंगों की पावन होली की सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं, यह रंगों का त्यौहार हम सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और जिले के विकास में शासन स्तर पर कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, अंतिम छोड़ तक के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा।
भाजपा कार्यालय में मनाई गई भव्य होली, पुष्प वर्षा व गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी गई शुभकामनाएं कार्यकर्ताओं के हक के लिए पार्टी हमेशा तत्पर रहती है - सरोज राजपूत
March 16, 2025

Tags