Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

लवकुशनगर में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा


फैक्ट्री सील कर लाखों की मशीने, कच्चा माल जप्त

छतरपुर। लवकुशनगर में  एक गुटखा फैक्ट्री पर छापा मार कार्यवाही की गई। यह कर्यावाही लवकुशनगर पुलिस व तहसीलदार के द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान पहले तो फैक्ट्री संचालक ने गौदाम में अंदर से ताला डलवाकर काम बंद करा दिया। इसके बाद जब अधिकारी सख्त हुए तो फैक्ट्री का ताला खोला गया। जब फैक्ट्री के अंदर पुलिस, तहसीलदार और पत्रकार पहुंचे तो वहां पर भारी मात्रा में गुटखा बनाने का कारोबार चल रहा था फैक्ट्री में कई पुरुष और महिलायें काम कर रहे थे। बताया जा रहा है फैक्ट्री में अवैध तरीके से गुटखा बनाया जा रहा था। यह भी बताया गया कि फैक्ट्री में किसान और पटेल दो ब्रांड के गुटखे बनाये जा रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने गुटखा बनाने मशीने, कच्चा माल सहित गुटखे  के रेपर को जप्त किया है।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad