Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया कार्यक्रम रंग, गुलाल की हुई बैछार, पुष्प वर्षा का हुआ आयोजन


टीकमगढ़ / खरगापुर ।सोमवार को खरगापुर पलेरा रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर से शाम तक रंग गुलाल, पानी की बैछार से आमजनों को गीला कर होली खेली गई। इसके साथ ही पूर्व मंत्री स्व झेला बजाते हुए खूब थिरके। अध्यक्षता पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी और जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह द्वारा की गई। 

पूर्व मंत्री राहुल सिंह ने कहा कि लोक संस्कृति में शामिल होली का महत्व सबसे ज्यादा है। ऐसे पूरे भारत में होली मनाई जाता है, लेकिन बुंदेलखंड में होली का महत्व अलग है। फ ागुन का महीना चढ़ते ही गांव गांव होली गवाने लगता है, लोग पूरे महीने होली में ढोल झाल मजीरा लेकर बजाते झूमते रहते है। राजनीतिक पार्टियां भी जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजन करती है।                                     

सोमवार को खरगापुर पलेरा रोड पर सोमवार की सुबह से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पलेरा, देरी, कुडीला, बल्देवगढ़, जतारा के साथ जिले से सैकड़ों की संख्या में युवा होली खेलने के खरगापुर पहुंचे। वहां पर युवाओं ने ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। समारोह में पुष्प वर्षा की गई और पिचकारियों से रंग गुलाल की बौछार हुई। सभी के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। वहीं मुलायम सिंह द्वारा रंग रंगे फाग का गायन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री स्व में झेला बजाते हुए खूब थिरके। 


कुडील मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, बल्देवगढ़ मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया, देरी मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, खरगापुर मंडल अध्यक्ष अमित जैन और पलेरा मंडल अध्यक्ष पवन संज्ञा ने बताया कि खरगापुर पलेरा रोड पर पूर्व मंत्री राहुल सिंह द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। होली खेलने के लिए टैंकरों में रंगों का घोल बनाया गया और गुलाल उडाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुष्पों की वर्षा की।  



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad