Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

गांव- बस्ती चलो अभियान के तहत जिला अस्पताल परिसर का जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने किया निरीक्षण


टीकमगढ़। आज स्थानीय जिला अस्पताल परिसर में औचक निरीक्षण हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा का गांव चलो बस्ती चलो अभियान चल रहा है जिसके तहत आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया , मरीजों व उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछी तथा डॉक्टर के जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस के बाद गांव चलो बस्ती चलो अभियान चल रहा है, आज जिला अस्पताल में अन्य भाजपा पदाधिकारीयों के साथ पहुंचकर मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी, अस्पताल परिसर में स्टाफ व डॉक्टर से मुलाकात करते हुए

जानकारी प्राप्त की, अस्पताल परिसर में स्वच्छता व स्वास्थ्य सुविधाएं बनाए रखने के लिए डॉक्टर अन्य प्रभारियों से बात की। स्वस्थ समाज का सपना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है, जिससे गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके। निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, अभिषेक खरे रानू, मनोज देवलिया, नरेश तिवारी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, वंदना जायसवाल,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी, सौरव खरे,पंकज प्रजापति, सरफराज अहमद,शुभम व्यास, प्रियंक चीकू यादव रविकांत समेले,हनी जैन,हिमांशु तिवारी, अभिषेक सोनी, उत्कर्ष श्रीधर, रोहित यादव ,स्वप्निल‌ तिवारी आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad