Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने मंदिरों के पुजारियों व मंहतों से किया संवाद, कार्यक्रम संचालन स्वप्निल तिवारी ने किया, सनातन संस्कृति की रखी गई बात, हुआ सभी पुजारियों का सम्मान


टीकमगढ़। आज स्थानीय नजर बाग मंदिर प्रांगण में शहर के मंदिरों के सभी वरिष्ठ पुजारी व मंहतगण संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। संवाद कार्यक्रम के जरिए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने सभी पुजारियों के साथ सनातन धर्म की बात रखी साथ ही सभी पुजारियों का अनौपचारिक रूप से शाल- श्रीफल- सम्मान राशि से सभी का सम्मान किया। कार्यक्रम प्रभारी व संचालन स्वप्निल तिवारी ने किया। आभार व्यक्त सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा द्वारा हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म की यही खूबसूरती है कि यह सकारात्मक परिवर्तन को स्वीकार करता है,

आज देश-विदेश सभी जगह हमारी संस्कृति को सम्मान पूर्वक अपनाया जा रहा है, देश आज विश्व गुरु बनने की तरफ तेजी से अपना कदम बढ़ा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने संवाद कार्यक्रम के जरिए सभी पुजारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आप सभी को प्रणाम व साधुवाद करते हैं कि आप सबके द्वारा हमारे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह बना हुआ है और हमारी संस्कृति की सुरक्षा आप सब के द्वारा पूरी निष्ठा पूर्वक राष्ट्र हित के लिए की जा रही है। आप सभी के सहयोग से इस पद तक मैं पहुंचा हूं और आज पूरे देश में सम्मान मिला है।उन्होंने हिंदू धर्म सनातन संस्कृति के बारे में बताया कि आज विदेश में भी हमारी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है जहां भगवा वस्त्र पहने संत योग्य सीखा रहे हैं , जहां एक ओर हमारे शास्त्रों से वैज्ञानिक तथ्य निकाले जा रहे है, सनातन संस्कृति में सभी को बराबरी के साथ अपनाया जाता है। आप सभी पुजारीगण मंदिरों में सेवा भाव से लगे हुए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज की युवा पीढ़ी को वास्तविक ज्ञान का दर्शन पहुंच पा रहा है। शास्त्रों की ज्ञान की परंपरा से पूरी दुनिया में भारत वैश्विक पटल पर स्वर्णिम अध्याय निर्मित कर रहा है। सभी पुजारियों ने एक स्थान पर एकत्रीकरण कर सनातन के सम्मान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल द्विवेदी, जीतू सेन, प्रजातंत्र गंगेले, अरविंद खटीक , आनंद कुशवाहा,वीरेंद्र परमार,निर्मल नीरज शर्मा, गोकुल प्रजापति , सुरेश दोंदरिया सहित शहर के सभी वरिष्ठ पुजारीगण शामिल हुए।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad