Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर फूका पुतला


टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में बहुचर्चित परिवहन घोटाले के सरगना सौरभ शर्मा को जमानत मिल गई है सरकार ने इतने बड़े घोटाले के आरोपियों और संरक्षको को बचाने का कार्य किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार कांग्रेस विधायक यादवेन्द्र सिंह टीकमगढ के नेतृत्व में गाँधी चौराहा पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। गांधी चौराहे से करीब 100 मीटर की दूरी पर यह कार्रवाई की गई।

कांग्रेसियों ने चतुराई से काम लिया। उन्होंने एक पुतले के साथ पुलिस का ध्यान दूसरी तरफ भटकाया। इस बीच दूसरे पुतले को गांधी चौराहे के पास जला दिया। पुलिस ने तुरंत पुतले को बुझाने की कोशिश की।

कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा जैसे लोगों के जरिए भाजपा जनता की कमाई लूट रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि वह इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाएगी। पार्टी भाजपा की कथित भ्रष्ट नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस रेडीमेड पुलिस की तरह काम कर रही है। भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेसियों को डराने का काम किया जा रहा है लेकिन सरकार के जुल्म के आगे हम झुकने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए गांधी चौराहे पर एडिशनल एसपी सीताराम ससत्या एसडीओपी राहुल कटरे सहित देहात थाना प्रभारी पंकज शर्मा और कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान फायर ब्रिगेड भी मौके पर बुलाई गई। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बावजूद कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला जला दिया। इस मौके पर डा इसरार मोहम्मदअध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गौरव शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष अभय रिंकू भदौरा अंकित जैन पिन्टू जितेंद्र जैन क्रांति कारी राजीव जैन  इस्सराईल खान सुरेन्द़ सिंह यादव खलील खान अध्यक्ष अल्पसंख्यक अनीस अहमद पार्षद देवेन्द़ भास्कर अध्यक्ष युवक कांग्रेस गिरधारी कबीर पंथी सुनील मैनवार सुरेन्द़ सिंह परमार कपूर सिंह दिनेश सेंगर अजीम खान जावेद खान नीलेश विलगैया अन्नू खान रम्मा खान कल्लू व्यास ब्लाक संगठन मंत्री सहित कांग्रेसी मौजूद रहे।



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad