Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

मंत्री द्वारा आपत्तिजनक बयान दिए जाने पर कांग्रेसियों ने रोड जाम कर दिया धरना



0 मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से हटाए जाने की उठाई मांग
शुभ न्यूज महोबा। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी एवं भारतीय सेवा के अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस कमेटी महोबा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में शहर के पीडब्ल्यूडी तिराहे कांग्रेसियों ने जाम कर लगाकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कर्नल सोफिया कुरैशी को सम्मान दिलाने और विजय शाह को मध्यप्रदेश के जनजाती कार्य मंत्री पद से हटाने की मांग उठाई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राज के निर्देशन पर व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने शुक्रवार को डाक बंगला पीडब्ल्यूडी तिराहा महोबा पर रोड जाम कर लगाते हुए मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा देश की बेटी एवं भारतीय सेवा के अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी जी के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विरोध में धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन के एक वरिष्ठ मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वरिष्ठ महिला 25 अधिकारी के विरुद्ध सार्वजनिक मंच से 12 मई 2025 को इंदौर जिले के महू में की गई टिप्पणी न केवल अशोभनीय, आपत्तिजनक, असंवैधानिक, अमर्यादित है। वरिष्ठ महिला अधिकारी को आतंकवादी की बहन जैसे शब्दों से संबोधित करना एक गहरी वैचारिक दुर्भावना, असत्य और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह का परिचय देता है।
उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल भारतीय सेना की गरिमा और प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाती है, बल्कि एक महिला अधिकारी की राष्ट्रसेवा, निष्ठा और व्यक्तिगत सम्मान का भी घोर अपमान है। कांग्रेसियों ने सरकार से आग्रह है कि विजय शाह को मंत्री पद से तत्काल रूप से हटाने की अनुशंसा करें। धरना प्रदर्शन में अरविंद द्विवेदी, वृंदावन कुशवाह, राकेश सिंह, संजय सिंह वर्मा, अशोक कुमार राजपूत, मुकेश सक्सेना, अरविंद कुमार चौधरी, अखिलेश सिंह, कांग्रेस संजय सिंह, गौतम ,अली अख्तर, संस्कार त्रिपाठी, बलदेव प्रसाद, दयाराम रैकवार, छत्रपाल यादव, बृजेश सिंह अहिरवार, मनोज प्रजापति, शकीला बानो, फरहा खान, आसमा, फरजाना, अजय राज कोहली ,मोहम्मद सलीम, मोहम्मद शाहिद, प्रियांशु गौर, राजीव खान, कबीर खान, शेख मुट्टन सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad