Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा "जनकल्याणी पर्व" के अंतर्गत “बाइक रैली”का किया आयोजन


टीकमगढ़। दिनांक 30 मई 2025 मध्यप्रदेश शासन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर दिनांक 29 से 31 मई 2025 तक ‘जनकल्याणी पर्व’’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 30 मई को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जनजागरूकता हेतु एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

पुलिस लाइन परिसर से प्रारंभ हुई इस रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य चौराहों, बाज़ारों से होती हुई पुनः पुलिस लाइन पर आकर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य आमजन तक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों व आदर्शों को पहुँचाना था।

इस जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों — जैसे कि नीड, परी, असरा, भरोसा, सहारा, ऑपरेशन मुस्कान, लैला मजनू, महिला सुरक्षा, स्वतंत्रता, समानता, जिम्मेदार मर्दानगी, सृजन कार्यक्रम — को लोकमाता के आदर्शों से जोड़ा गया है। साथ ही महिला अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के महत्व को रेखांकित किया गया।

एसडीओपी टीकमगढ़/जतारा के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की सहभागिता से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आमजन, महिलाओं एवं युवाओं के बीच लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन, सेवा कार्यों व आदर्शों की जानकारी दी जा रही है।

यह अभियान समाज में सुरक्षा, सजगता, समानता एवं महिला सशक्तिकरण की भावना को प्रबल करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जो लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है



- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad