टीकमगढ़। अग्रवाल महिला महासभा द्वारा अग्रवाल समाज की होनहार बिटिया उन्नति अग्रवाल को मध्य प्रदेश में 12th बोर्ड परीक्षा में पूरे मध्यप्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।श्रीमती संध्या प्रमोद अग्रवाल जी की बिटिया है कुमारी उन्नति अग्रवाल ।ज्ञात हो कि उन्नति अग्रवाल ने 10th बोर्ड में भी पूरे मध्यप्रदेश में टॉप टेन में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश उपमंत्री पूनम अग्रवाल ने बताया कि उन्नति अग्रवाल की दो और बडी बहनें है इन्होंने भी 10th और 12th बोर्ड में पूरे मध्यप्रदेश में टॉप टैन मैं स्थान प्राप्त किया था।उन्नति के पिता विनोद अग्रवाल सहकारी बैंक में पदस्थ है और मां संध्या अग्रवाल एक गृहणी है ।अग्रवाल महासभा की सभी बहनों ने उन्नति बिटिया को तिलक लगाकर माला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में पूनम के के अग्रवाल सीमा अनिल अग्रवाल ममता अग्रवाल गायत्री अग्रवाल अर्चना अग्रवाल सुधा लोहिया सुमन लोहिया माला लोहिया नीता लोहिया हेमलता लोहिया सीमा संजय अग्रवाल पूनम आशीष अग्रवाल पूनम गनेश अग्रवाल दिव्या अग्रवाल मंजू गनेश अग्रवाल मंजू संतोष अग्रवाल स्वाति अग्रवाल संध्या अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल सहित काफी संख्या में बहने उपस्थित रहीं।

