Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी सेना को धूल चटाकर आतंकियों का किया खातमा : धुरिया



0 कांग्रेसियों ने शहीद हुए वीर जवानों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
शुभ न्यूज महोबा। जिला कांग्रेस कमेटी महोबा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए देश के वीर जवानों और हमले से मारे गए निर्दोष नागरिको को शहर में स्थित अमर शहीद राकेश चौरसिया समाधि स्थल पर दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने आपरेशन सिन्दूर में जिस तरह से जांबाजी दिखाते हुए पाकिस्तान को उनकी हौकात बताते हुए उन्हें घुटनों पर लाने वाले हमारे वीर जवानों के लिए जिन्दाबाद के नारे भी लगाए गए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजयराय के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी महोबा द्वारा भारत पाक संघर्ष में शहीद हुए अपने वीर जवानों और जान गवाने वाले अपने निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए स्टेशन रोड महोबा पर स्थित अमर शहीद राकेश चौरसिया की समाधि स्थल पर दीप जलाए गए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने अपनी जांबाजी दिखाते हुए पाकिस्तानी सेना को धूल चटा दी और आतंकी ठिकानों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सीजफायर न किया गया होता तो हमारे जवान निश्चित ही पाकिस्तान पर कब्जा कर आतंकवाद को पूरी तरह खत्म कर देते। 


निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद निरंजन ने कहा कि भारत की मजबूती व कुशलता को देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। कहा कि आपरेशन सिन्दूर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हमारी सेवाएं इतनी मजबूत हैं कि वह किसी को भी झुका सकती है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अशोक कुमार राजपूत शैलेंद्र विश्वकर्मा जी निवर्तमान जिला महासचिव, निवर्तमान जिला सचिव वृंदावन कुशवाहा, अधिवक्ता बलदेव प्रसाद रैकवार, भारती महिला जिलाध्यक्ष शकीला बानो, फरहा खान, आमना खातून, सज्जू, अफसाना बानो, छत्रपाल रैकवार, मुकेश सक्सेना, राजीव खान, अरविंद चौधरी, अजयराज कोली, मोहम्मद सलीम सहित तमाम कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad