टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम तथा एसडीओपी टीकमगढ़ व जतारा के मार्गदर्शन में टीकमगढ़ जिले में महिलाओं की जन्म से वृद्धावस्था तक की सुरक्षा, सम्मान एवं जागरूकता सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष जनजागरूकता अभियान – “नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा” संचालित किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में विशेषकर दूरस्थ, आदिवासी, पिछड़े और ग्रामीण अंचलों की महिलाओं/युवतियों/बालिकाओं को इस अभियान से जोड़ें।
अभियान के अंतर्गत हुई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ:
दिनांक 16 जून 2025 को महिला थाना द्वारा शहर के उपवन पार्क में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं, युवतियाँ शामिल हुए।
कार्यक्रम में “नीड, परी, भरोसा, सहारा, आसरा” अभियान के उद्देश्यों – महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करना – से अवगत कराया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में सीधा संवाद और जागरूकता शिविर
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर पिछड़े व आदिवासी अंचलों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में *महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय एवं उपलब्ध पुलिस सहायता संसाधनों की जानकारी दी जा रही है।
बालिकाओं को “गुड टच – बैड टच” की शिक्षा
बालिकाओं को बाल्यकाल से सजग बनाने हेतु “गुड टच – बैड टच” की व्यवहारिक जानकारी दी गई, जिससे वे आत्मसम्मान और आत्मरक्षा के लिए प्रारंभ से ही जागरूक रहें।
हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
कार्यक्रम में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1030, 1930 और 100 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही थाना/चौकी से संपर्क की प्रक्रिया समझाई गई। इसका उद्देश्य संकट की स्थिति में त्वरित एवं सुलभ सहायता* उपलब्ध कराना है।
"पुलिस है आपके साथ" – सुरक्षा व सम्मान का भरोसा*
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारीगणों ने उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि टीकमगढ़ पुलिस सदैव उनके साथ है, और उनकी सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का संदेश:
"महिला सुरक्षा केवल उत्तरदायित्व नहीं, हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। यह अभियान न केवल महिलाओं को सशक्त करता है, बल्कि समाज में सुरक्षा, समानता और सहयोग की भावना भी जागृत करता है। टीकमगढ़ पुलिस हर कदम पर
आपके साथ है।"

