Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाते हुए उसे बचाने की लेनी चाहिए जिम्मेदारीः विधायक

वन महोत्सव कार्यक्रम के शुभारंभ में नवीन जीजीआईसी में रोपित किए गए 500 पौधे



शुभ न्यूज महोबा। जिले के नवीन राजकीय बालिका इंटर कालेज रामनगर महोबा में मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विधायक, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों, समाजसेवियों ने एक पेड़ मां के नाम-2 के तहत वृक्षारोपण किया। इस मौके पर अभियान के तहत जिले में 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत विभागों को इस कार्य का दायित्व सौंपे जाने की जानकारी दी गई। 

 
शासन द्वारा दिए गए आदेशा का अनुपालन करते हुए मंगलवार को वन महोत्सव के शुभ अवसर पर नवीन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, रामनगर, महोबा में राकेश गोस्वामी, मा0 विधायक, सदर गजल भारद्धाज जिलाधिकारी महोबा, बलराम कुमार मुख्य विकास अधिकारी, डा0 नरेन्द्र सिंह प्रभागीय वनाधिकारी, आषी सिंह प्राचार्या नवीन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, जितेन्द्र कुमार उप जिलाधिकारी, समाजसेवी मशिवकुमार गोस्वामी द्वारा वन महोत्सव का शुभारम्भ करते हुये प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महा अभियान की थीम एक पेड़ माँ के नाम 2 के तहत विभिन्न प्रजाति के लगभग 500 पौधों को रोपित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि पेड़ लगाना बहुत जरूरी है तभी गर्मी के कुप्रभाव से बचा जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि एक पेड़ लगाये व उनको बचाये के साथ पेड़ काटने वाले को रोके भी। विधायक ने कहा कि जनपद में बहुत पहाड़ियां है, पहाड़ियों में वन विभाग कार्य योजना बनाकर वृक्षारोपण का कार्य कराये, ताकि जनपद में हरियाली बढ़ायी जा सके। 


जिलाधिकारी ने कहा गया कि पूरे जनपद में जो वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला है, उसे समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाय। प्रत्येक ग्राम सभा, पंचायत व अन्य विभागों द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जायेगा साथ ही साथ हर न्याय पंचायत में ऐसे स्थान चिन्हित किये गये, जिनकी संख्या 20 से अधिक है, जहां पर 2000 से 5000 तक पौधे एक साथ लगाये जायेंगे व उन पौधों की सुरक्षा व सिंचाई की व्यवस्था भी की जायेगी। वृक्षारोपण की निगरानी के लिये जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया, जिनके द्वारा वृक्षारोपण स्थल की निरन्तर समीक्षा की जायेगी, जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये भी अपील की गयी। बताया कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश स्तर पर 35 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें महोबा जनपद में 7043500 पौधों का रोपण वन विभाग व 25 अन्य विभागों द्वारा मिलकर किया जायेगा। वन विभाग द्वारा 3900000 पौधें वन क्षेत्रों लगाये जायेंगे एवं अन्य विभागों द्वारा 3143500 पौधों का रोपण किया जायेगा जबकि अभी तक सम्पूर्ण प्रदेश में हुये वृक्षारोपण से लगभग तीन लाख एकड़ का ग्रीन कवर बढ़ा है।इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सहित महोबा वन प्रभाग के सभी वन कर्मी एवं विभिन्न माध्यमिक विधालयों के टीचर, छात्र छात्रायें उपस्थित रही।




- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad