Type Here to Get Search Results !
पाए सभी खबरें अब WhatsApp पर Click Now

नशे से मुक्ति की ओर एक सशक्त कदम - पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस कार्यालय के पुलिसकर्मियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ


टीकमगढ़, 25 जुलाई 2025 पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” प्रदेश स्तरीय अभियान के अंतर्गत दिनांक 24 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने की, जिनके नेतृत्व में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने *नशामुक्ति की शपथ ली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मंडलोई ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक क्षमताओं को क्षीण करता है, बल्कि उसके पारिवारिक, सामाजिक और पेशेवर जीवन को भी गहरे संकट में डाल देता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को *नशे के विनाशकारी प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि एक सजग प्रहरी और जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम स्वयं भी नशे से दूर रहें और समाज को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्त जीवन के लिए व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी, जैसे कि आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच, योग और ध्यान, साथ ही समय पर चिकित्सकीय सहायता लेना। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे अपने परिजनों, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रहने हेतु *प्रेरित करें एवं मार्गदर्शन दें।

कार्यक्रम के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे के किसी भी रूप से दूर रहने और समाज को इसके खिलाफ जागरूक करने हेतु सामूहिक शपथ ली। यह पहल न केवल एक विभागीय संकल्प है, बल्कि एक सशक्त सामाजिक संदेश भी है कि टीकमगढ़ पुलिस नशामुक्त और स्वस्थ समाज की दिशा में *हरसंभव प्रयासरत है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह,रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान,थाना प्रभारी लिधोरा निरीक्षक बृजेन्द्र चाचोंडिया,मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी,शीघ्र लेखक रत्नेश तिवारी,उप निरीक्षक मयंक नगाइच,प्रमोद शर्मा,धनवंती ,सहायक उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी,उप निरीक्षक(अ) एसएन हसन,सहायक उपनिरीक्षक (अ) लक्ष्मीकांत कड़ा,विवेक त्रिपाठी,गौरव घोष,महेश साहू,अंकित खरे,चंद्रभान रायकवार,मिश्रा,मीनू दुबे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए।





- - इसे भी पढ़ें - -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad